फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Glass Braked By Unknown People

शराबी युवकों ने वाहनों के शीशे तोड़े, अफरातफरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Glass Braked By Unknown People
कपकोट के भराड़ी में अराजक युवकों ने तोड़ा वाहन का शीशा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के भराड़ी बाजार में दो शराबी युवकों ने बुधवार की शाम को जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। इन युवकों ने कई के शीशे तोड़ दिए। युवकों ने इतनी शराब पी थी कि दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

निली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को शराब के नशे में धुत दो युवकों ने भराड़ी बाजार में हंगामा काटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते अराजक युवक पत्थरों से वाहनों पर हमला करने लगे। दोनों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से दोनों युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। युवकों को बागेश्वर से पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर लौटना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में हैं। दोनों को कपकोट के सीएचसी में भर्ती किया गया है। दोनों बोलने की स्थिति में नहीं हैं। दोनों के होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे। उनके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई वाहन चालक तहरीर देता है, तो दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। दोनों कहां के निवासी हैं। कौन हैं, इसका खुलासा उनके होश में आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed