फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Giving the party a road accident Pit

दुर्घटना को दावत दे रहे सड़क पर बने गड्ढे

Fri, 04 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Fri, 04 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

पिंडारी सड़क के कठायतबाड़ा में पीजी कालेज के प्रवेश द्वार से लेकर पेयजल संस्थान के पंप तक बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में भरा पानी और उसमें तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों से व्यापारियों और मकान मालिकों की समस्याएं दोगुनी हो गई हैं।

विज्ञापन


 राह चलते लोगों और स्कूली बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना है। गुस्साए लोगों ने सड़क की हालत शीघ्र न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मालूम हो कि एडीबी की ओर से इन दिनों पिंडारी सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन


ठेकेदार ने जिन हिस्सों में कटान किया वहां न तो दीवार बनाई और न ही पानी के निकास के लिए नाली का ही निर्माण किया। नाली नहीं बनने से घरों और बारिश का पानी सड़क पर फैलने के कारण उसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के ऊपर तेज रफ्तार से दौड़ रहे छोटे-बड़े वाहनों के टायरों से उठ रहे छींटे लोगों के घरों और दुकानों के भीतर तक जा रहे हैं। इससे दुकानों में रखा कीमती सामान खराब हो रहा है।

पिछले दिनों स्थानीय लोगों के आंदोलन करने पर ठेकेदार ने गड्ढा भरान के साथ ही सोलिंग भी की, लेकिन लगातार पानी आने के कारण सड़क अब तलैया में तब्दील हो गई है।


लोगों ने सड़क की हालत शीघ्र न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में भाजपा जिला महामंत्री जगदीश कालाकोटी, विट्टू धपोला, भुवन हरडिय़ा आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed