{"_id":"5745f8d54f1c1bae70692204","slug":"gis-workshop-on-cell-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईएस सेल को लेकर कार्यशाला नौ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईएस सेल को लेकर कार्यशाला नौ को
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 26 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सभी सरकारी विभागों में नियोजन एवं प्रशासनिक कार्यों के संपादन के लिए जीआईएस (जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम) सेल की स्थापना और सूचनाओं की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से 9 जून को कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
यह कार्यशाला विकास भवन सभागार कक्ष में सुबह 11 बजे से होगी। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यशाला में कंप्यूटर में दक्ष कार्मिकों के साथ अपने विभाग के डिजिटल मानचित्रों और सूचनाओं की आवश्यकताओं के विवरण के साथ स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन