फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   girl fought with leopard to save the dog in garur bageshwar

कुत्ते को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ी युवती: शोर सुनकर पहुंचे माता-पिता, आगे जो हुआ उसे देख हैरान हो गए लोग

Thu, 27 Mar 2025 05:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Mar 2025 05:30 PM IST
सार

गरुड़ के लाहुरघाटी के लमचूला गांव में कुत्ते को बचाने के लिए युवती तेंदुए से भिड़ गई। घटना में युवती का हाथ जख्मी हुआ है। युवती को सीएचसी बैजनाथ से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
girl fought with leopard to save the dog in garur bageshwar
तेंदुआ।

विस्तार

बागेश्वर जिले में गरुड़ के लाहुरघाटी के लमचूला गांव में कुत्ते को बचाने के लिए युवती तेंदुए से भिड़ गई। घटना में युवती का हाथ जख्मी हुआ है। युवती को सीएचसी बैजनाथ से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

राजस्व क्षेत्र जखेड़ा के लमचूला निवासी रेनू (18) पुत्री भुवन राम बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने घर की रसोई में खाना बना रही थी। पास ही उसका पालतू कुत्ता भी बैठा हुआ था। इसी दौरान तेंदुए ने अचानक कुत्ते पर हमला कर दिया। युवती शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गई। अचानक युवती के बीच में आने से तेंदुए ने कुत्ते को छोड़कर युवती के हाथ को पंजा मारकर जख्मी कर दिया। इसी बीच युवती की माता प्रेमा देवी और पिता भी भीतर से शोर मचाने लगे। आसपास रहने वाले परिवार के लोग भी शोरगुल मचाते हुए मौके पर पहुंचे। शोर सुनकर तेंदुआ कुत्ते को लेकर जंगल की तरफ भाग गया। बृहस्पतिवार को परिजन युवती को सीएचसी बैजनाथ लेकर आए। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि युवती पर हुए हमले की जानकारी जुटाने के बाद उनके परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed