{"_id":"c99f49364df21386308ad526fa039863","slug":"gic-dofadh-send-the-teacher-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी दोफाड़ में शिक्षक भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी दोफाड़ में शिक्षक भेजने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 14 Jul 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज दोफाड़ में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को
विज्ञापन
लेकर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और अभिभावकों ने जिला पंचायत सदस्य
भगत डसीला के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया।
डीएम भूपाल सिंह मनराल को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि दोफाड़ में हाल ही में विद्यालय का उच्चीकरण हुआ और इंटर की कक्षाएं खुली, लेकिन इंटर की कक्षाओं के लिए प्रवक्ता की तैनाती नहीं हुई।
जबकि यहां नौ पदों का सृजन किया गया है। प्रधानाचार्य का भी पद खाली है। चतुर्थ श्रेणी में नई नियुक्तियां नहीं हुई। जिससे छात्र-छात्राओं को नुकसान हो रहा है।
अभिभावकों ने कहा है कि शिक्षकों के पदों को भरा नहीं गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह कालाकोटी, शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष मीनाक्षी देवी, दीवान सिंह कालाकोटी, गणेश गोस्वामी, भूपाल सिंह, चंदन सिंह आदि थे।