फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ghvaad aur oont badaal kautikaik raunak

उत्तरायणी कौतिक के चलते बागेश्वर में रौनक बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
ghvaad aur oont badaal kautikaik raunak
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले को लेकर नुमाईशखेत मैदान सजकर तैयार हुआ। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरायणी कौतिक को लेकर शहर में रौनक बढ़ गई है। रविवार को बाजार बंद रहने के बावजूद शहर में खूब चहल पहल रही। उत्तरायणी मेले का आगाज 14 जनवरी से होगा। मेले की तैयारियां तेज हो गई है। मेले में कुमाऊं छोलिया नृत्य के रंग दिखेेंगे तो वहीं घोड़े और ऊंट की सवारी का भी लोग आनंद लेंगे।
विज्ञापन

उत्तरायणी कौतिक को लेकर बागेश्वर में इन दिनों रौनक है। रविवार को बाजार बंदी के दिन आम तौर पर बाजार में सुनसानी छायी रहती है लेकिन उत्तरायणी मेले के चलते रविवार को भी शहर की बाजारों में रौनक दिखी। बाहरी स्थानी से कई व्यवसायी मेले में दुकान लगाने के लिए पहुंच चुके हैं। नुमाईशखेत में दुकानें सज चुकी है। कई लोग दुकानों में खरीदारी करने भी पहुंच रहे। झूले भी सजे है। बच्चे झूलों का आनंद उठा रहे हैं। मेले का उद्घाटन 14 जनवरी को दो बजे मुख्य अतिथि पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, लोकसभा सांसद अजय टम्टा, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल होंगे। अध्यक्षता विधायक चंदन राम दास करेंगे।
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले के मुख्य आकर्षण
- कुमाऊं ढोल, दमाऊ, नगाड़, बीन बाज, तुतुरी, रणसिंग
- कुमाऊं रेजीमेंटक बैंड
- मदकोटक पिथारौगढ़क विशाल नगाड़
- कुमाऊं प्रसिद्ध झ्वाड़-चांचरी
- बौराणक कुथाल, कुमैय्याक भद्याल
- घ्वाड़ और ऊंट
- कुमाऊंक छोलिया नृत्य,
-रंगोली प्रतियोगिता
कई कलाकार फन का जादू बिखरेंगे
बागेश्वर। उत्तरायणी कौतिक में 14 जनवरी को विशाल भजन संध्या और जागरण होगा। इन दिन प्रसिद्ध लोक गायिका खुशी जोशी दिगारी अपनी आवाज का जादू बिखरेंगी। इसके अलावा गगन ग्रोवर, अमित चुग भी अपनी प्रस्तुति देेंगे। इनके कार्यक्रमों को देखने के लिए लोग लालायित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरायणी मेला क्षेत्र को दो जोन, छह सेक्टर में बांटा
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु और एसपी रचिता जुयाल ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन में जोनल, सेक्टर, पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने उत्तरायणी मेले में आने वाले मेलार्थियों और व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
डीएम रंजना ने कहा कि उत्तरायणी मेला एक पौराणिक और धार्मिक मेला है। इसमें बड़ी संख्या में मेलार्थी और व्यापारी आते हैं। मेले के सफल आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं। जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र को दो जोन, छह सेक्टर में बांटने के साथ जोनल, सेक्टर अधिकारी तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मी पैनी नजर रखें। मेले में लगने वाले झूले और मौत का कुआं के पास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। जिन स्थानों में पार्किंग व्यवस्था की गई है उन्हीं स्थानों पर गाड़ियों को पार्किंग किया जाए। उन्होंने नगर पालिका को मेला क्षेत्र में अलाव जलाने के निर्देश दिए।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, संगीता, उप निरीक्षक भूपेश पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, महाप्रबंधक उद्योग वीके चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed