{"_id":"5a1700604f1c1bc45b8b801c","slug":"get-rid-of-the-problem-of-monkeys-and-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों और कुत्तों की समस्या से छुटकारा दिलाओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों और कुत्तों की समस्या से छुटकारा दिलाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदरों और कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए महिला कल्याण संस्था के बैनर तले दूसरे दिन भी विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बंदर और कुत्ते कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं, लेकिन इनसे निजात दिलाने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पालिका द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांई निष्काम सेवा समिति के मनोज सनवाल ने कहा कि लोग बंदरों को खाना देते हैं, जिससे बंदर शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। बार के अध्यक्ष महेश परिहार, पूर्व सैनिक लीग के पीजी गोस्वामी, धनानंद जोशी, ब्रिगेडियर किशोर जोशी ने कहा कि बंदरों को पकड़कर छोड़ देना कोई समाधान नहीं है। इसके लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल जिला महामंत्री मनीष जोशी, पेंशनर्स एसोसिएशन के भगीरथ पांडे, केशवदत्त पांडे, डे-केयर सेंटर के मथुरादत्त मिश्रा, एएस नयाल, जीसी जोशी ने आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने में सभी लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
अध्यक्षता रीता दुर्गापाल और संचालन पुष्पा सती ने किया।
दयाकृष्ण कांडपाल, पूरन तिवारी, अख्तर हुसैन, लता तिवारी, पूरन रौतेला, दीपा त्रिपाठी, रीता जोशी, राधिका जोशी, अनीता रावत, आशा पंत, दीपा जोशी, इंद्रा लोहनी, सरला बिष्ट, नीरज सिजवाली, महेंद्र मेहरा, ईश्वर चंद्र उपाध्याय, गोपाल गुरुरानी, लला खोलिया, राधा नेगी, सुनीता पांडे, अंकित लोहनी, राजेंद्र तिवारी आदि ने आंदोलन को समर्थन जताया।