{"_id":"a90f75d34ae5dc7f3c8e3b429407c5bb","slug":"gdia-president-minister-minister-elected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़िया अध्यक्ष, रावत मंत्री चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़िया अध्यक्ष, रावत मंत्री चुने गए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
वन रक्षक वन बीट अधिकारी संघ की बैठक में सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। संघ की जिला इकाई के लिए श्याम सिंह गड़िया अध्यक्ष, गंगा सिंह रावत मंत्री चुने गए। यहां नुमाइशखेत मैदान में वन रक्षकों ने बैठक करके संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
जिला कार्यकारिणी के लिए श्याम सिंह गड़िया अध्यक्ष, सुरेश सिंह गड़िया, नीता जोशी उपाध्यक्ष, गंगा सिंह रावत मंत्री, घनानंद कांडपाल संगठन मंत्री, गणेश दत्त जोशी कोषाध्यक्ष, शोबन राम प्रचार मंत्री, देवेंद्र प्रसाद तिवारी संरक्षक चुने गए।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी ख्याली दत्त जोशी, दामोदर जोशी, सुुरेश पंत आदि की देखरेेख में हुई। चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। चंदन सिंह टंगड़िया ने अध्यक्षता की। वहां गणेश चतुर्वेदी, घनानंद कांडपाल, हरीश चंद्र जोशी, गंगा सिंह, खीम सिंह परिहार, जोगा राम, जगदीश चंद्र, जीवन सिंह, भुवन चंद्र, देवेंद्र प्रसाद, भगवान सिंह थे।
विज्ञापन