{"_id":"ea958a01a3d054b83bef094dd8b59621","slug":"garuda-made-surprise-inspections-of-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गरुड़ के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक वंदना गर्ब्याल ने बुधवार को विकास खंड के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखे अनुभवों को कक्षा कक्ष तक पहुंचाने को कहा। अपर निदेशक ने जूहा पिंगलों के शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन समिति के कार्यो की सराहना की।
विज्ञापन
गर्ब्याल ने जूहा पिंगलों में एमडीएम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में बन रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने स्कूल प्रबंधन समिति, स्कूल के शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जूहा पिंगलों के प्रधानाध्यापक सुरेश सती समुदाय को साथ लेकर नेक काम कर रहे है।
विज्ञापन
इससे पूर्व अपर निदेशक ने प्राथमिक वज्यूला, मन्यूड़ा प्राथमिक पिंगलों आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीईओ प्रारंभिक आकाश सारस्वत, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, बीईओ चंपा आर्य आदि मौजूद थे। अपर शिक्षा निदेशक ने मॉडल स्कूल के चयनित स्कूलों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन