फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda launched in the match

बिनखोली ने अयारतोली को चार विकेट से हराया

Sun, 17 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 17 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Garuda launched in the match

मिनी स्टेडियम बिनखोली में मनी प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक चंदन दास ने किया। उन्होंने कहा कि युवा खेल को कॅरिअर बनाकर मंजिल पा सकते है। विधायक पुत्र गौरव दास, देवेंद्र गोस्वामी की ओर से आयोजित मनी प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक चंदन दास ने एक क्रिकेट की एक गेंद खेलकर किया।

विज्ञापन


 उन्होंने मौके पर क्षेत्र के सात गांवों के युवाओं को क्रिकेट के सात किट बांटे। विधायक दास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंटों में भागीदारी करने से गांव की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है।
विज्ञापन


 उन्होंने बिनखोली, अयारतोली, कोठूं, चौरसों, मौनियाभियोली के युवाओं को अपने  ओर से क्रिकेट के किट दिए। विधायक दास ने बिनखोली मिनी स्टेडियम के विस्तार के लिए अपनी निधि से एक लाख रूपऐ देने की घोषणा की। उद्घाटन मैच में अयारतोली की टीम ने पहले खेलते हुए 90 रन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिनखोली की टीम ने चार विकेट से अयारतोली की टीम को हराया। वहां ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर नाथ गोस्वामी, सेवानिवृत्त शिक्षक राम नाथ गोस्वामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीसी चंदोला, मोहन नाथ आदि मौजूद थे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बिनखोली की ग्राम प्रधान दया गोस्वामी, संचालन भाजपा के जिला प्रतिनिधि देवेंद्र गोस्वामी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed