{"_id":"589374e04f1c1bf340e80599","slug":"garuda-flag-march-in-the-police-and-ssb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और एसएसबी ने गरुड़ में फ्लैग मार्च किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और एसएसबी ने गरुड़ में फ्लैग मार्च किया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने गरुड़, बैजनाथ, टीट बाजार में फ्लैग मार्च किया। सीओ आरएस नबनियाल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष एसएस रायपा सहित कई सुरक्षा कर्मी शामिल थे। सीओ ने क्षेत्र के लोगों से विधान सभा चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने में क्षेत्र के लोगों से हरसंभव सहयोग की अपील की। एसडीएम गरुड़ ने राजस्व पुलिस से अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा। एसडीएम ने राजस्व पुलिस से ग्रामीण इलाके में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।