फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda cultural presentation at school

खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

Tue, 03 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 03 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Garuda cultural presentation at school
गरुड़ के स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। खोलिया विवकानंद इंटर कॉलेज ने वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कहा कि विद्या भारती के स्कूल बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने के साथ साथ बच्चों के भविष्य के प्रति भी चिंतित रहते हैं। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक दास ने कहा कि खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज ने सीमित संसाधनों के बावजूद गरुड़ क्षेत्र में शिक्षा की अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज बच्चे हर साल  हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आते हैं। इससे बड़ी खुशी और क्या है। विधायक ने पिछले वर्ष हाईस्कूल, इंटर की प्रदेश स्तरीय मेरिट में नाम दर्ज करने पर प्रकाश पांडे, गणेश पाठक, सौरभ मिश्रा, रेखा कोरंगा को स्मृति चिन्ह देख कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए कॉलेज के शिक्षक मेहनत से काम करते है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के बच्चे ब्लॉक, जिला, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ ही स्कूल का नाम रोशन करते है। विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉक्टर विजय पाल ने कहा कि विद्या भारती के स्कूल संस्कारवान शिक्षा देने के साथ ही बच्चों के अभिभावकों के सीधे संपर्क में रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा की पहली सीढ़ी घर फिर स्कूल है। समारोह के दौरान बच्चों ने लोकनृत्य, कवि गोष्ठी कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीत का गायन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान डीईओ आकाश सारस्वत, बीईओ चंपा आर्या, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट हरी दत्त जोशी, स्कूल के प्रबंधक विपिन तिवारी, प्रधानाचार्य रंजीत सिंह भंडारी, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, तारा सिंह रावत, आलम सिंह उनियाल आदि ने विचार रखे। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने अध्यक्षता, शिक्षक चंद्रशेखर बड़सीला ने संचालन किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed