{"_id":"587d12eb4f1c1bdc30efe1db","slug":"garuda-body-was-found-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में शव मिलने से पंचगढ़ी घाटी में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में शव मिलने से पंचगढ़ी घाटी में सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
MAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। पंचगढ़ी घाटी में बृहस्पतिवार के तड़के संदिग्धावस्था में एक युवा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिनाख्त पर पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार ग्राम अयारतोली निवासी मंगल सिंह बूडाथोकी (35) पुत्र बिशन सिंह गांव में खेती करता था।
विज्ञापन
वह बुधवार की देर रात गरुड़ बाजार से अपने गांव की ओर जा रहा था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। बिनखोली और अयारतोल के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार के तड़के पंचगढ़ी नदी में एक शव देखा।
विज्ञापन
नदी में शव देखे जाने से सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद थाना बैजनाथ, डंगोली पुलिस मौके पर पहुंची। अयारतोली के ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त की। थाना बैजनाथ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया। थानाध्यक्ष बैजनाथ एससी रायपा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन