{"_id":"58499f044f1c1b9b19449efa","slug":"garket-capture-of-wild-boars-in-the-fertile-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरखेत के उपजाऊ खेतों में जंगली सुअरों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरखेत के उपजाऊ खेतों में जंगली सुअरों का कब्जा
अमर उजाला बागेश्वर
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
गैरखेत गांव में सुअरों के झुंड ने खोदे खेत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरखेत के उपजाऊ खेतों में हरियाली आते ही वहां सुअरों ने अपना कब्जा कर लिया है। सुअरों ने खेतों में बोए गेहूं, जौ और मसूर की फसलों को खोद दिया है। सुअरों के आतंक से काश्तकार मायूस हैं। रात में आ रहे सुअरों के झुंडों को भगाने पर सुअर उन पर हमला बोलने पर उतारू हो जा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से सुअरों को पकड़ने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
जंगली सुअर खेेती, शाकभाजी के दुश्मन बने हुए हैं। किसानों को कुछ ही दिनों से बुवाई से मुक्ति मिली थी। खेतों में हरियाली आते ही सुअर भी सक्रिय हो गए हैं। सुअरों ने किसानों के बोए हुए खेेतों को खोद दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता तनुज मेहता ने बताया कि गांव के खेतों में सुअरों के दल शाम होते ही धमक जा रहे हैं। हांकने पर वह काटने को आ रहे हैं। शासन और वन विभाग से सुअरों को खदेड़ने के लिए कई बार कह दिया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।