फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garbage vehicle catches fire, major accident averted

Bageshwar News: कूड़ा वाहन में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Garbage vehicle catches fire, major accident averted
बागेश्वर। दिवाली की रात नगर में एक कूड़ा वाहन में आग लग गई। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लोग आतिशबाजी कर दीपावली का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान तहसील रोड पर सड़क किनारे खड़े कूड़ा वाहन में आग लग गई। वाहन में भरा कूड़ा तेजी से जलने लगा। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर सर्विस को दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने आग को काबू किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि वाहन में कूड़े के साथ पटाखे भी फेंके गए थे। आग के दौरान पटाखे जल रहे थे। कर्मचारियों को आग को काबू करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि आग वाहन के डीजल टैंक तक नहीं गई वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।


पिछले साल भी जल गया था वाहन
पिछले साल दीपावली में भी इसी स्थान पर कूड़ा वाहन में आग लग गई थी। तब भी फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया था। इस साल फिर से आग लगने से घटना की पुनरावृत्ति हो गई।
विज्ञापन



रमाड़ी में दो मकानों में लगी आग, सामान जलकर राख
कपकोट (बागेश्वर)। बिचला दानपुर के रमाड़ी गांव में दो घरों में दिवाली की रात आग लग गई। इससे घर के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घर बंद होने से किसी प्रकार की जनहानि होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि मंगलवार की रात गांव के मानधुरा तोक में बंद पड़े दो घरों से अचानक धुआं उठने लगा। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। मकान स्वामी उमेद सिंह और कुंदन सिंह बाहर नौकरी करते हैं। घर के दरवाजों पर ताले लटके थे। आग को फैलता देखकर कल्याण सिंह, डिगर सिंह, चंचल सिंह, तेज सिंह, रोशन सिंह ने आग बुझाने का प्रयास किया और बाकी गांव वालों को भी सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हालांकि तब तक दोनों घर जलकर राख हो गए थे। उमेद का मकान टिन की छत वाला था जबकि कुंदन सिंह के घर की छत पर घास-फूस रखा था। आग में जलकर घर के भीतर रखे बिस्तर, कपड़े समेत अन्य सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक ललित सिंह ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घर में कोई नहीं रहता था। आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इधर, जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा ने भी गांव जाकर मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed