फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garbage is not being picked up regularly

समय पर खाली नहीं किए जा रहे कूड़ेदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Garbage is not being picked up regularly
बागेश्वर में लगा कूड़े का ढ़ेर। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। भरे कूड़ेदानों को समय पर खाली नहीं किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण की सही व्यवस्था न होने के से गंदगी सड़कों पर फैल रही है। मंडलसेरा बाईपास, विकास भवन मार्ग, कठायतबाड़ा, नदीगांव आदि जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। राहगीर कूड़े की बदबू से परेशान हैं। आते-जाते लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन एक तरफ मच्छर भगाने के लिए नगर में फॉगिंग करवा रहा है, वहीं दूसरी ओर कई जगह जमा कूड़े से मच्छर पैदा हो रहे हैं। कूड़े से फैली गंदगी के कारण बीमारी होने का खतरा है। लोगों के बताया कि कूड़े का सही समय पर निस्तारण नहीं किया जा रहा है। नगर में कई कूड़दानों को नियमित रूप से खाली नहीं किया जाता। इसके चलते कूड़ा सड़कों और रास्तों पर फैल रहा है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि शहर में 50 से अधिक स्वच्छक चाहिए जबकि 30 स्वच्छकों से काम चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी स्वच्छता में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल दिवाली के मद्देनजर शहर के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत फुटपाथ और सड़कों को गड्ढामुक्त करने को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed