{"_id":"5a5100134f1c1bbf2d8b50ad","slug":"garbage-being-transported-on-the-banks-of-saryu-water-contaminated","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू के तट पर डाला जा रहा कूड़ा, पानी दूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू के तट पर डाला जा रहा कूड़ा, पानी दूषित
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
मल्ली बाजार में सरयू का तट गंदगी से अटी पड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने पिछले दिनों नगर क्षेत्र के कपकोट, भराड़ी, हिचौड़ी और भयूं बाजार के करीब तीन सौ व्यापारियों को अपनी निधि से कूड़ा रखने के लिए कूड़ेदान दिए थे। इससे अब बाजारों में कूड़ा फैला हुआ तो नहीं दिख रहा है, लेकिन इस कूड़े के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
मजबूरी में लोग घरों के कूड़े को मल्ली बाजार, एसबीआई और बैंड बाजार के पास सरयू के तट पर डाल दे रहे हैं। नागरिकों ने नगर पंचायत से उत्तरायणी मेले से पहले नदी के तट को साफ करने की मांग की है। बता दें कि नगर पंचायत के प्रमुख बाजारों के पीछे वाले हिस्से में स्वच्छता के कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
वहां न तो पर्यावरण मित्र पहुंच पाते हैं और न ही वहां कूड़ा जमा करने के लिए कूड़ेदान ही रखे गए हैं। ऐसे में यहां के लोग मजबूरी में कूड़ा इधर-उधर फेंक रहे हैं। मालूम हो कि कुछ दिनों के भीतर उत्तरायणी का पर्व आने वाला है। सरयू का तट साफ नहीं होने से लोगों को सरयू में स्नान और पानी भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पंचायत से सरयू के तट से शीघ्र कूड़ा हटाने और किनारों पर कूड़ा फेंकने पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन