{"_id":"7ccdb81ac4fb42dbac2e7af2db677e9a","slug":"gangotri-dham-yatra-sailed-53-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री धाम की यात्रा को रवाना हुए 53 बुजुर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री धाम की यात्रा को रवाना हुए 53 बुजुर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sun, 14 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत यात्रियों का 53 सदस्यीय दल यहां से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ। इस दल को बागेश्वर की ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने हरी झंडी दिखाई। इस दल मेें 26 पुरुष, 27 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
53 बुजुर्ग यात्रियों का दल रविवार सुबह यहां तहसील मुख्यालय से दो बसों से रवाना हुआ।
इन बसों को ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्हाेंने कहा कि राज्य सरकार ने बुजुर्गों के सम्मान, धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह नि:शुल्क यात्रा शुरू की है। यात्रियों का सभी तरह का खर्च सरकार उठाती है। यात्रा समन्वयक जिला पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी ने बताया कि बुजुर्ग यात्रियों की देखरेख के लिए निगम के प्रतिनिधि कैलाश सिंह कोे भेजा गया है।
विज्ञापन
पांच दिवसीय यात्रा का समापन 18 जून को होगा। यात्री दल श्रीनगर, उत्तरकाशी के रास्ते गंगोत्री को जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक अन्य यात्री दल बदरीनाथ धाम को जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, सुरेश खेतवाल समेत केएमवीएन के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन