फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ganesh cried inconsolably after seeing his mother's dead body and his distraught brother

Bageshwar News: मां का शव और बदहवास भाई को देख जार-जार रोया गणेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ganesh cried inconsolably after seeing his mother's dead body and his distraught brother
पवन से कुछ बोल तो नहीं पाया पर झर-झर बहनें लगीं अश्रुधारा, अस्पताल में अनजान लोगों ने दी सांत्वना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। एक ओर मोर्चरी में रखा मां का शव और दूसरी तरफ जिला अस्पताल के बेड पर बदहवास पड़ा भाई, यह मंजर कठोर हृदय वाला भी देखेगा तो रो उठेगा। 22 साल के गणेश ने जब यह दृश्य देखा तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। रिश्तेदार उसे सांत्वना दे रहे थे लेकिन उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हालात यह हो गए कि अस्पताल में जांच कराने आए अनजान लोग भी उसके आंसू पोंछने में लग गए।
अतिवृष्टि में माता-पिता को खोने वाला गणेश अपने रिश्तेदारों के साथ 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचा। सबसे पहले वह अपने भाई पवन से मिलने गया। उसने बेड में लेटे पवन को गले लगाया और फफककर रोने लगा। पवन अपने भाई से भी कुछ नहीं बोल सका, अलबत्ता उसकी आंखें भी भर आईं।
विज्ञापन

दोनों भाइयों में कोई कुछ नहीं बोल सका, बस आंखों से झर-झर बहते आंसू ही हालात की कहानी बयां कर रहे थे। भाई से मिलने के बाद वह सीधे मोर्चरी में पहुंचा जहां मां का शव देखकर वह पूरी तरह से टूट गया। मोर्चरी के बाहर आकर वह बेसुध सा होकर दीवार की टेक लगकर रोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल में एक नेपाली मूल के आदमी का शव भी पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। गणेश की हालत देखकर मृतक नेपाली की पत्नी भी अपना दुख भूलकर उसे पानी पिलाकर सांत्वना देने लग गई। वहां मौजूद कुछ मरीज और गणेश के रिश्तेदार भी उसे सांत्वना देकर चुप कराने का प्रयास करते दिखे।


बहन और बुआ को देखकर भी नहीं निकले पवन के बोल
आधी रात माता-पिता, भाई को खोने के बाद से गुमसुम पवन की बहनें और बुआ शनिवार को उससे मिलने जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने भी पवन से बातचीत करने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी।



मां की मौत और भाई के लापता होने पर महेश व प्रकाश को लगा गहरा सदमा
मां बचुली देवी की मौत और भाई पूरन चंद्र के लापता होने का महेश चंद्र व प्रकाश चंद्र को भी गहरा सदमा लगा है। मेरठ में प्राइवेट नौकरी करने वाले प्रकाश और चंडीगढ़ में निजी कंपनी में कार्यरत महेश शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे तो उनकी आंखों के आंसू भी नहीं थम रहे थे। हालांकि दोनों ने किसी तरह से खुद को संभाला।


फोटो 30 बीजीएस 18 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed