फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ganesh Chaturthi in Bageshwar

गणेश चतुर्थी पर खोली गांव में निकाली शोभा यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi in Bageshwar
बागेश्वर के खोली गांव में गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/रानीखेत (अल्मोड़ा)। लोगों ने शनिवार को जिलेभर में गणेश चतुर्थी मनाई। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव खोली में गणेश चतुर्थी पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई। भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। रविवार शाम चार बजे गोपेश्वर मंदिर के पास गोमती नदी में मूर्ति विसर्जन के साथ उत्सव का समापन हो जाएगा। गांव से धकनपुर तक शोभायात्रा निकाली गई। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान रंगोली पिछौड़ा पहनकर शोभायात्रा में शिरकत की। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। पंडित राजू कांडपाल ने वैदिक मंत्रों के साथ खोली गांव के दरपान सिंह परिहार के घर पर भगवान गणपति की मूर्ति को स्थापित किया। जगदीश रावल और गीता रावल यजमान रहे। भक्तों ने भजन, कीर्तन कर गणेश भगवान की आराधना की। कलश यात्रा में मीना देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, पूजा देवी, राजू परिहार, भीम सिंह, लोकेश रावल आदि थे। वहीं रानीखेत, ताड़ीखेत, द्वाराहाट क्षेत्र में भी गणेश पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed