फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gandhi Jayanti Celebration will be on Anashkti Ashram

अनासक्ति आश्रम में धूमधाम से मनाई जाएगी गांधी जयंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Celebration will be on Anashkti Ashram
कौसानी का अनासक्ति आश्रम। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रवास स्थली कौसानी में इस वर्ष गांधी जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। पिछले दो वर्षों में कोरोना और पंचायत चुनाव की आचार संहिता के चलते आयोजन सादगी के साथ हुआ था।
विज्ञापन

महात्मा गांधी 1929 में भारत भ्रमण के बाद दो दिन की थकान मिटाने के लिए कौसानी आए थे, हालांकि यहां के अप्रतिम सौंदर्य से अभिभूत होकर उन्होंने पूरे 14 दिन यहां गुजारे थे। इसी दौरान उन्होंने अनासक्ति योग की प्रस्तावना भी लिखी थी। अनासक्ति आश्रम में हर वर्ष गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। गांधी स्मारक निधि के संचालक मंडल के सदस्य एडवोकेट कृष्णा सिंह बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में गीत एवं नाट्य प्रभाग भारत सरकार के प्रभारी तेज स्वरूप त्रिवेदी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित भी किया जाएगा। बिष्ट ने बताया कि गांधी जयंती कार्यक्रम को लेकर आश्रम में साफ-सफाई का कार्य जोरशोर से चल रहा है।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर होने वाले कार्यक्रम
बागेश्वर। अनासक्ति आश्रम में दो अक्तूबर की सुबह छह बजे लक्ष्मी आश्रम के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सात बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। जिसके बाद प्रार्थना हॉल में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और झंडारोहण किया जाएगा। 11 बजे से एक बजे तक विभिन्न स्कूूलों और लक्ष्मी आश्रम के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। तीन बजे से पांच बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं और बाहर से आने वाली सांस्कृतिक टीमों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। अनासक्ति हॉल में गांधी विचारधारा पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed