फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gandarbha and Pallavi topped the Radhakrishna Roop Decoration Competition

राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में गंदर्भ और पल्लवी रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gandarbha and Pallavi topped the Radhakrishna Roop Decoration Competition
बागेश्वर के सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल में राधा-कृष्ण का रूप धरे बच्चे। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आधारित रूप सज्जा और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में गंदर्भ और पल्लवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। मेेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अंजलि दफौटी और माध्यमिक वर्ग में गरिमा टम्टा ने आकर्षक मेहंदी रचाकर प्रथम पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह असवाल ने छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रूप सज्जा प्रतियोगिता में तन्मय उपाध्याय, कशिश दानू और दीपा साही की रूप सज्जा की भी सराहना की गई। मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गीतिका पंत, वैभवी वर्मा और माध्यमिक वर्ग में खुशबू कोरंगा और मंजू ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य ने आकर्षक पुरस्कार और मिष्ठान वितरण किया। निर्णायक राधा नेगी, विमला गोस्वामी, रेनू मेहता, पूजा गुरुरानी, डिंपल चौबे, दिव्या उपाध्याय और नंदी वर्मा रहे। कार्यक्रम संपन्न कराने में मीना तिवारी, दिया भंडारी, गिरीश जोशी, धीरेंद्र पाठक आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed