फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   galghontu in Maharoori

कांडा के महरूड़ी में चार साल की बच्ची में गलघोंटू के लक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
galghontu in Maharoori
जिला अस्पताल में भर्ती रिया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के चचई, जगथाना और गरुड़ के बाद अब गलघोंटू (डिप्थीरिया) रोग ने कांडा तहसील के महरूड़ी गांव में दस्तक दे दी है। गांव की बीमारी के लक्षण पाए जाने पर चार वर्षीय बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार महरूड़ी निवासी चंचल सिंह की चार साल की बेटी रिया को बुखार के साथ गले में पिछले चार दिन से दर्द की शिकायत थी। उसके भोजन निगलने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती किया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ ममता निखुर्पा ने बताया कि बच्ची के गले में सूजन होने से दिक्कत हो रही है। यदि बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो उसे हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। अभी बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसे गलघोंटू में कारगर एंटी टॉक्सिन का टीका लगा दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले जुलाई माह में कपकोट विकासखंड के चचई, जगथाना में बच्चों गलघोंटू के लक्षण पाए गए थे। इस बीमारी से क्षेत्र के सात बच्चों की मौत हो गई थी।। इसके बाद गरुड़ तहसील के सिमखेत में एक मासूम की इस बीमारी से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed