{"_id":"63c98f1314ba5a42ce11c525","slug":"g20-on-letter-head-of-education-department-bageshwar-news-hld48913837-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शिक्षा विभाग के लेटर हेड में दिखेगा जी-20 शिखर सम्मेलन का लोगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शिक्षा विभाग के लेटर हेड में दिखेगा जी-20 शिखर सम्मेलन का लोगो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। इस साल सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू कर दी है। अब विभाग की ओर से जारी होने वाले लेडर हेड में जी-20 शिखर सम्मेलन का लोगो दिखाई देगा। विद्यालयी शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्मिकों की सोशल मीडिया की प्रोफाइल पिक्चर पर भी शिखर सम्मेलन से संबंधित लोगो दिख सकता है।
विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से 17 जनवरी को जारी आदेश में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए महानिदेशालय से विद्यालय स्तर पर सभी पत्राचार, विज्ञापन, प्रचार-प्रसार सामग्री, सार्वजनिक सूचनाओं और लेटर हेड में लोगो का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में सम्मेलन के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए विभाग के सभी कार्मिकों की फेसबुक और व्हाट्सएप की प्रोफाइल पिक्चर में लोगो लगाने के निर्णय की बात कही गई है।
व्यक्तिगत प्रोफाइल पिक्चर बदलने पर होगा मंथन
बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ के जिला सचिव गोपाल मेहता ने कहा कि फिलहाल शिक्षकों को अपनी सोशल मीडिया पिक्चर पर जी-20 शिखर सम्मेलन का लोगो लगाने से संबंधित कोई आदेश या जानकारी नहीं मिली है। सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर बदलना या लगाना लोगों का निजी अधिकार है। अगर लोगो लगाने से संबंधित कोई आदेश मिलता है तो संगठन में उस पर मंथन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
कोट
महानिदेशालय से मिले निर्देशानुसार लेटर हेड, प्रचार प्रसार सामग्री में जी-20 शिखर सम्मेलन का लोगो लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अधिकारियों, शिक्षकों और कार्मिकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लोगो लगाना या न लगाना उनका निजी मामला है। विभाग की ओर से बने सोशल मीडिया एकाउंट पर लोगो लगाया जाएगा।
जीएस सौन, मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर।