{"_id":"5999c3664f1c1b9e7a8b460d","slug":"funeral-with-military-respect-of-nandan-nandan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबेदार नंदन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबेदार नंदन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
सरयू घाट पर जवान को श्रद्घांजलि देने पहुंचे लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मृत चौनाला गांव निवासी आईटीबीपी के सूबेदार नंदन सिंह का पार्थिव शरीर पांचवें दिन रविवार को गांव पहुंचा। सरयू संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान 14 बटालियन के जवानों ने अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
बता दें कि कांडा तहसील के चौनाला गांव निवासी सूबेदार नंदन सिंह (45) पुत्र प्रेम सिंह आईटीबीपी में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। बीते बुधवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। आईटीबीपी के वाहन से उनका पार्थिव शरीर शनिवार की देर शाम चौनाला गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रविवार को बागेश्वर के सरयू-गोमती संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके 11वीं पढ़ने वाले पुत्र कमल ने चिता को मुखाग्नि दी। 14 बटालियन पिथौरागढ़ से आए अधिकारियों और जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, कांडा के तहसीलदार मैनपाल सिंह, दिलीप सिंह, इंद्र सिंह, अर्जुन भट्ट, नारायण दत्त आदि ने श्रद्धांजलि दी। सूबेदार नंदन सिंह अपने पीछे बूढ़ी माता गोपुली देवी, पत्नी पुष्पा देवी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन