{"_id":"6251d671a1454f51237d449d","slug":"fruets-price-hyke-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4589839175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में बढ़े फलों के दाम, सब्जियों की कीमतों में भी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में बढ़े फलों के दाम, सब्जियों की कीमतों में भी उछाल
विज्ञापन
बागेश्वर में सब्जी और फल की दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पेट्रोल, डीजल के बाद फल, सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। पिछले महीने के मुकाबले फल, सब्जियों की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। नवरात्र पर फल महंगे होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कीमतों में इजाफा होने का असर खरीदारी पर भी कम हो रही है।
कोरोना काल में कई लोगों का रोजगार छिन गया था। अब हालात सामान्य हुए तो महंगाई आसमान छूने लगी। पिछले साल से लोगों को महंगाई की मार से जूझना पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने के बाद से महंगाई के स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मार्च के अंतिम पखवाड़े से शुरू ईंधन की महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसका असर फल और सब्जियों की कीमतों में दिख रहा है। फलों के दाम प्रति किलो/दर्जन 10 से 60 रुपये तक बढ़ गए हैं। कुछ सब्जियों की कीमतों को छोड़कर अधिकतर सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। सब्जी विक्रेता भूपेंद्र जोशी, महेश नाथ, कैलाश कठायत आदि ने कहा कि दाम बढ़ने के बावजूद फिलहाल मांग कम नहीं है, लेकिन इसी तरह महंगाई बढ़ती गई तो भविष्य में मांग घटने से कारोबार पर भी घट सकता है।
सब्जी/फल मार्च की कीमत अप्रैल की कीमत
आलू 12-14 15
टमाटर 30 40
शिमला मिर्च 50 100
भिंडी 80 100
मटर 50 80
फूल गोभी 40 60
हरी मिर्च 40 100
नींबू 60 230
केला 50 60
सेब 140 160
अंगूर 80 120
संतरा 80 100
अनार 100 160
(नोट: केले के दाम रुपया/प्रति दर्जन और अन्य सामग्री के दाम रुपया/किलोग्राम में हैं)