फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Front made sarpanch conflict environment forest development

सरपंचों ने बनाया पर्यावरण वन विकास संघर्ष मोर्चा

Mon, 20 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)। Updated Mon, 20 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Front made sarpanch conflict environment forest development
सरपंचों ने बनाया पर्यावरण वन विकास संघर्ष मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

कांडा (बागेश्वर)। वन पंचायत सरपंच संगठन की बैठक में वन पंचायतों में हो रही संपदा की क्षति पर रोष जताया गया। सरपंचों ने विभिन्न प्रस्ताव पारित करते हुए वनों की सुरक्षा के लिए पर्यावरण वन विकास संघर्ष मोर्चा भी गठित किया। कांडा के मां कालिका मंदिर परिसर में हुई बैठक में अध्यक्ष पूरन सिंह रावल ने कहा कि प्रतिवर्ष करोड़ों की वन्य संपदा की क्षति हो रही है।

विज्ञापन


इसकी सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए सर्वसम्मति से पर्यावरण वन विकास संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। इसमें सरपंच संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह रावल को मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष ने कहा कि वन पंचायतों के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में विभिन्न प्रस्ताव भी पारित किए गए। इनमें सरपंचों के अधिकार बढ़ाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई। अध्यक्ष ने कहा कि सामूहिक प्रयास कर वन्य संपदा बचाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में रमेश चंद्र तिवाड़ी संरक्षक, जिला महामंत्री नरेंद्र परिहार, आनंदबल्लभ पांडे, भुवन चंद्र लोहनी, भगवान सिंह माजिला, भुवन चंद्र कर्नाटक, गोपाल सिंह धामी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed