{"_id":"573b602b4f1c1bc473ac6eb1","slug":"from-19-days-to-halt-work-at-the-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में 19 दिन से कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में 19 दिन से कामकाज ठप
अमर उजाला ब्यूरो कांडा/बागेश्वर
Updated Tue, 17 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीवीएस सेवा से जुड़ने के बाद कांडा डाकघर में आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इंटरनेट सेवा गड़बड़ाने से 19 दिन से डाकघर के सारे कामकाज चरमरा गए हैं। दूर-दराज से यहां आने वालों के काम नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान न करने पर आंदोलन की धमकी दी है।
मालूम हो कि कांडा डाकघर की इंटरनेट सेवा चरमराने के कारण डाकघर में लेन देन, आरडी, किसान बचत पत्र, एनएससी, मनीआर्डर समेत अन्य सभी काम ठप हैं। डाकघर से धपोलासेरा, मंतोली, सानीउडियार, खातीगांव, रावतसेरा, कपूरी, देवलबिछराल और उपराड़ा के उप शाखा डाकघर जुड़े हैं।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीप लाल वर्मा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीप चंद्र कांडपाल, अशोक जोशी, महेश पंत, सुंदर गढ़िया, वीरेंद्र नगरकोटी, हीरा कर्म्याल, आलम मेहरा आदि ने डाकघर और बीएसएनएल के अभियंताओं से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। पोस्टमास्टर नंदा बल्लभ पंत ने बताया उन्होंने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी है। जल्द समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन