फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Freedom fighter's wife had threatened to fast unto death

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी ने दी आमरण अनशन की धमकी

Fri, 11 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला बागेश्वर
अमर उजाला बागेश्वर Updated Fri, 11 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter's wife had threatened to fast unto death
बागेश्वर में एडीएम को ज्ञापन सौंपती सेनानी की पत्नी कमला देवी।  - फोटो : अमर उजाला
 जनौटी पालड़ी-कराला पालड़ी से ताकुला होते हुए चनौली जैन करास तक स्वीकृत मोटर मार्ग के निर्माण में हो रही देरी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह के परिजनों में नाराजगी है। सेेनानी की धर्मपत्नी कमला देवी ने 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण को लेकर कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


स्व. महेंद्र सिंह की धर्मपत्नी कमला देवी ने कहा है कि  जनौटी पालड़ी- कराला पालड़ी से ताकुला होते हुए चनौली जैन करास सड़क को स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण नहीं हो रहा है। पांच किमी लंबी इस सड़क के नहीं बनने से क्षेत्र की जनता को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क नहीं बनने से हजारों की आबादी पैदल चलने को मजबूर है। यातायात सुविधा के अभाव में क्षेत्र के लोग पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी कमला देवी ने एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण के संबंध में उचित पहल नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। कमला देवी ने मोटर मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू करने के साथ ही सड़क का नाम स्व. महेंद्र सिंह के नाम पर रखे जाने की मांग भी उठाई। एडीएम एसएस जंगपांगी ने सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed