फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Free Taxi Service for Women In Bageshwar

रक्षाबंधन पर टैक्सी चालकों ने बहनों को दिया फ्री यात्रा का उपहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Free Taxi Service for Women In Bageshwar
बागेश्वर से गोगिना को जाने वालीं महिला यात्री ट्रैवलर मालिक पदम सिंह दानू को मिष्ठान खिलाकर राख? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रक्षाबंधन पर जिले के कई टैक्सी चालकों ने बहनों को मुफ्त यात्रा का उपहार दिया। बागेश्वर-गोगिना और बागेश्वर-कोटमन्या मोटर मार्ग पर रोजाना चलने वाले पदम सिंह दानू और नैना भाई ने अपने वाहन में बहनों को फ्री यात्रा करवाई। शिव शक्ति टैक्सी यूनियन ने सभी पांच रूटों पर बहनों को निशुल्क यात्रा करवाई। यूनियन की पांच रूटों पर चलने वाली 25 गाड़ियों में फ्री सुविधा पूरे दिन चलती रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बागेश्वर से रीमा-पचार होकर स्यांकोट तक चलने वाले नैना भाई 2007 से महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा देते आए हैं। इस रक्षाबंधन पर भी उन्होंने वाहन में बैठने वाली महिलाओं से राखी बंधवाई और उन्हें वाहन में मुफ्त आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराई। बागेश्वर से गोगिना रूट पर चलने वाले पदम सिंह दानू ने भी महिला यात्रियों से राखी बंधवाई और उन्हें निशुल्क यात्रा करवाई। इस दौरान गोगिना गांव की ग्राम प्रधान शीतल रौतेला ने उन्हें राखी बांधी और उनकी पहल की सराहना की।
विज्ञापन

शिव शक्ति टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पुष्कर जोशी और सचिव प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में यूनियन ने इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा का उपहार दिया। यूनियन ने बागेश्वर से अल्मोड़ा, कठपुड़ियाछीना, पगना, चौगांवछीना और बिलौना रूट पर चलने वाली टैक्सियों में महिलाओं के आने और जाने की फ्री सुविधा दी। एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलड़िया ने रक्षाबंधन पर्व पर स्वयं निशुल्क यात्रा करवा रही टैक्सियों को रवाना करवाया। उन्होंने यूनियन की पहल को सराहनीय बताया और बहनों से इस मौके का लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर यूनियन के कई सदस्य मौजूद रहे।

बागेश्वर में रक्षाबंधन पर्व पर चालक नैना को राखी बांधती महिला यात्री। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर में रक्षाबंधन पर्व पर चालक नैना को राखी बांधती महिला यात्री। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed