फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Free sewing training concludes

Bageshwar News: निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का समापन

Mon, 02 Feb 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 02 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Free sewing training concludes
कपकोट (बागेश्वर)। शामा गांव में महिलाओं के लिए आयोजित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। एक महीने तक चले प्रशिक्षण के दौरान 20 महिलाओं को कपड़ों की कटिंग और सिलाई की बारीकियां सिखाई गईं। उन्हें स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

गांव के डाना तोक में चिनार संस्था की ओर से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षक यमुना कोरंगा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में 15 महिलाओं और 5 बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पलायन रोकथाम समूह की अध्यक्ष मुन्नी देवी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने खेतीबाड़ी, पशुपालन के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए कई योजनाओं की भी जानकारी दी। इस मौके पर करीना, गीता उपाध्याय, राम सिंह कोरंगा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed