{"_id":"278127dee8fd53efbf30c3cfb6bcd7f5","slug":"frayed-life-from-the-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिले में मंगलवार की सुबह से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जन जीवन पर बुरा असर पड़ा है। सड़कें कीचड़ सन गई हैं।
बाजारों से रौनक गायब है। सरयू और गोमती समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ते जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे धान के पौधों के रोपण के कार्य पर विपरीत असर पड़ा है।
नालियों में गंदगी बहकर आने से वह कई जगह चोक हो गई हैं। उधर कांडा मार्ग के भागीरथी में कल्वर्ट बंद होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है।
वहां अनेक लोगों के घरों को खतरा बना है जबकि वाहनों को आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कपकोट कर्मी, भराड़ी सोंग, सोंग बदियाकोट, बालीघाट धरमघर और शामा तेजम मार्ग के कई हिस्सों में मलबा भर गया है।
गधेरों के तेज बहाव में मलबा बहकर आने से अनेक योजनाओं से लोगों को गंदा पानी पीने को मिल रहा है।
जिले में छह एमएम बारिश हुई। इसमें बागेश्वर में 10 एमएम, कपकोट में दो एमएम और गरुड़ में साढ़े सात एम एम बारिश हुई है।