{"_id":"62bf40143b069c544347225e","slug":"fraud-in-mattress-bageshwar-news-hld467704861","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोम के गद्दे बताकर बेच रहे थे, थर्माकॉल के गद्दे हुई धुनाई, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोम के गद्दे बताकर बेच रहे थे, थर्माकॉल के गद्दे हुई धुनाई, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
बागेश्वर में रामपुर (यूपी) से गद्दे बेचने आए व्यापारियों के गद्दों से निकला थर्माकॉल। संवाद न्यू?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रामपुर से आए कुछ लोगों को बागेश्वर में फोम के गद्दे बताकर थर्माकोल के गद्दे बेचना भारी पड़ गया। लोगों ने इनमें से दो लोगों को पकड़कर धुनाई लगा दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दोनों बाहरी व्यापारियों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि रामपुर यूपी के कुछ लोग नगर में घूम-घूम कर गद्दे बेच रहे थे। देर शाम को नगर क्षेत्र की एक महिला को गद्दों की क्वालिटी पर शक हुआ तो उसने गद्दे को फाड़कर देखा तो अंदर से थर्माकोल निकला। महिला के परिजनों ने नगर में इसकी जानकारी लोगों को दी। लोगों ने गद्दे बेच रहे लोगों को पकड़ लिया। गद्दे का कोना फाड़ा तो गद्दे के भीतर से थर्माकोल निकलने लगा। जो हाथ से चूरा हो जा रहा था। लोगों ने मौके पर ही गद्दे बेच रहे दो लोगों की जमकर धुनाई लगा दी। यह वाकया शुक्रवार रात करीब आठ बजे का है।
सूचना पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी और अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। धोखाधड़ी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दोनों बाहरी व्यापारियों को कोतवाली ले गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। व्यापारियों ने प्रभारी कोतवाल खुशवंत सिंह को बताया कि यह लोग बृहस्पतिवार से नगर में गद्दे बेच रहे हैं। लोगों को गद्दे के जोड़े का 6000 हजार, 3500 रुपये कीमत बताकर 1200 रुपये तक में जोड़ा बेचा जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नकली गद्दे बेचकर लोगों को चूना लगा रहे ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि इन लोगों ने पुलिस से सत्यापन भी नहीं कराया है। इनकी संख्या 10 से 12 है। जिलेभर में घूम रहे हैं। प्रभारी कोतवाल खुशवंत सिंह ने बताया कि कोतवाली लाए गए लोगों में एक मिलक तहसील साहबाद (रामपुर) और दूसरा साहदरा मिलक (रामपुर यूपी) का रहने वाला है। इन लोगों ने तीन लोगों के गद्दे बेचने के लिए बागेश्वर आने की बात स्वीकारी है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।