फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four Taekwondo players won gold medals in the national competition

Bageshwar News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ताइक्वांडो के चार खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Tue, 02 Dec 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 02 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four Taekwondo players won gold medals in the national competition
बागेश्वर। राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते। जिले के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। इस प्रदर्शन से क्षेत्रवासी खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विद्यालयी खेलों के जिला समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 28 नवंबर से एक दिसंबर तक हुआ था। प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में भागीदारी कर रहे लता कोरंगा, प्रतिज्ञा, आयुष दफौटी और योगेश धामी ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सभी प्रदेशों से 30 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में कोच ललित नेगी, गोकुल खेतवाल, सुरेंद्र पवार टीम के साथ गए थे। पदक विजेताओं को सीईओ विनय कुमार, डीईओ माध्यमिक आशा राम, बीईओ चक्षुष्पति अवस्थी, जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, किरन नेगी, दरवान सिंह परिहार, अनिल कार्की, दीपक जोशी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed