फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four doctors, including a doctor, are going to trust CHC Kanda

एक डॉक्टर समेत चार लोगों के भरोसे चल रहा है सीएचसी कांडा

Sat, 15 Dec 2018 11:22 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Sat, 15 Dec 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four doctors, including a doctor, are going to trust CHC Kanda
सीएचसी कांडा में बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करती डा. समीउन्नैसा - फोटो : अमर उजाला
कांडा-कमस्यार के तीन न्याय पंचायत क्षेत्र की दस हजार की आबादी के लिए कांडा में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में डॉक्टरों पांच पद रिक्त चल रहे हैं। इन दिनों प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशिक्षण पर गए हुए हैं। एक डॉक्टर और एक नर्स अवकाश पर है। पिछले दिनों बास्ती गांव में विषाक्त भोजन खाने से इस अस्पताल में एक साथ 57 पीड़ित आ गए थे। तब उपचार के दौरान सामने आई समस्याओं का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला की टीम ने इस अस्पताल में पड़ताल की तो बताया गया कि यहां डॉक्टरों की कमी से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। अस्पताल में डॉक्टरों के पांच पद रिक्त हैं। यहां  तैनात तीन डाक्टरों में से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरियाल इन दिनों विभागीय प्रशिक्षण के लिए बंगलूरू गए हैं। डॉ.अरुण कुमार और एक अन्य स्टाफ नर्स भी पिछले कुछ दिनों से अवकाश पर हैं। इन दिनों अस्पताल एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक स्टाफ नर्स और एक लैब तकनीशियन समेत चार लोगों के भरोसे चल रहा है। अस्पताल खुलने का समय सुबह नौ बजे जबकि बंद होने का समय अपराह्न दो बजे है। अलबत्ता डाक्टर और अन्य कर्मी अपने कक्षों में समय से पहले पहुंच गए थे।  
विज्ञापन


पड़ताल में अस्पताल 8.30 बजे खुला मिला। स्टाफ नर्स रोहित अपनी कुर्सी पर बैठे मिले। 8.45 बजे फार्मासिस्ट रमेश पांडे आए। 8.55 बजे डॉ. सम्मी उन्नैसा अपनी कुर्सी पर पहुंची। उनके आते ही उल्टी दस्त से परेशान पांच साल का दिव्यांशु आया। डॉ.उन्नैसा ने शीघ्र बच्चे का उपचार करना शुरू किया। 8.50 बजे लैब तकनीशियन आशुतोष धपोला पहुुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शोपीस बनी है एक्सरे मशीन 
सीएचसी कांडा में एक्सरे मशीन है लेकिन चलाने के लिए तकनीनिशन नहीं है। एक्सरे का और अल्ट्रासाउंड के लिए लोगों को 25 से 35 किमी दूर जिला मुख्यालय आना पड़ता है। 

सीएचसी कांडा में रिक्त चिकित्सकों के पद 
फिजीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ , बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ।
  
खुशियों की सवारी नहीं 
सीएचसी कांडा में 108 सेवा की एंबुलेंस तो है पर खुशियों की सवारी नहीं। प्रसव पीड़िताओं के रेफर होने पर वाहन का लोगों को इंतजाम खुद करना पड़ता है।  
कभी बार आता हैं पानी 
-नल में पानी भी कभी कभार ही आता है। कर्मचारियों, रोगियों के तीमारदारों को पानी के लिए आधा किमी दूर थर्प गांव के धारे पर जाना पड़ता है। 

कोट--
सीएचसी कांडा की समस्याएं संज्ञान में हैं। समस्याओं के समाधान के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। - डॉ. जेसी मंडल मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed