फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four days without electricity, rural upset

चार दिन से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

Tue, 19 Jul 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 19 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भतौड़ा में गत चार दिन से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बच्चों की पढ़ाई ठप पड़ी है कुटीर उद्योगों पर ताले लटके हैं। बत्ती नहीं होने से ग्रामीणों को गुलदार समेत अन्य जंगली जानवरों का भय अलग से सता रहा है।

विज्ञापन


रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगली सुअर और स्येही खेतों में बोई खरीफ की फसलों और शाकभाजी को उजाड़ रहे हैं। उन्होंने यूपीसीएल से बिजली की आपूर्ति शीघ्र चालू करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि यूपीसीएल ने भतौड़ा और ग्वाड़ भिलकोट ग्राम पंचायत के करीब छह सौ परिवारों के लिए सिर्फ एक ही ट्रांसफार्मर लगा रखा है। अधिक लोड पड़ने के कारण बार-बार फ्यूज उड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगवाने की कई बार मांग की है।
विज्ञापन


लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने यूपीसीएल से आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने और ट्रांसफार्मर शीघ्र लगवाने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। मांग करने वालों में पूर्व दर्जाधारी मंत्री भूपेश उपाध्याय, ग्राम प्रधान नीलम उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय, केवलानंद उपाध्याय, प्रकाश उपाध्याय शामिल हैं। इधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने कहा कि लाइनमैन भेजकर आपूर्ति शीघ्र सुचारु की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed