फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four Christian families adopted Hinduism in bageshwar

Bageshwar: चार परिवारों ने किया धर्म परिवर्तन, अपनाया ये धर्म, चार पीढ़ी पहले इनके पूर्वज बने थे ईसाई

Thu, 07 Dec 2023 01:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 07 Dec 2023 01:47 PM IST
सार

कपकोट के पोलिंग गांव में ईसाई धर्म से जुड़े चार परिवारों ने हिंदू धर्म अपनाया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सुदर्शन वाहिनी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कालभैरव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में चारों परिवारों के सदस्यों ने हिंदू धर्म अपनाया।

विज्ञापन
Four Christian families adopted Hinduism in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कपकोट के पोलिंग गांव में ईसाई धर्म से जुड़े चार परिवारों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सुदर्शन वाहिनी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गांव के कालभैरव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में चारों परिवारों के 27 सदस्यों ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया। 

विज्ञापन


विहिप के जिलाध्यक्ष कैलाश गढि़या के नेतृत्व में तीनों संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इनका स्वागत किया। सभी सदस्यों ने सरयू नदी का पावन जल लेकर स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का संकल्प लिया। विहिप के प्रांत सह सत्संग प्रमुख पूरन सिंह रावत ने बताया कि ईसाई धर्म अपनाने वाले सभी परिवार अनुसूचित जाति से थे। करीब चार पीढ़ी पहले उनके पूर्वजों ने ईसाई धर्म अपना लिया था। 

विज्ञापन


इस मौके पर विहिप के जिला सहमंत्री तरुण सिंह कन्याल, कपकोट प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कपकोटी, बजरंग दल अध्यक्ष मनीष कपकोटी, प्रखंड मंत्री हरीश उपाध्याय सत्संग प्रमुख दीवान सिंह मेहता, बजरंग दल के जिला संयोजक विजय परिहार जी, जिला सुरक्षा प्रमुख कुलदीप सिंह नगरकोटी, सुदर्शन वाहिनी के प्रांत संगठन अध्यक्ष मनीष कपकोटी, मंत्री जगदीश सिंह गढ़िया, प्रांत धर्म प्रचारक विनोद सिंह कपकोटी, प्रवीण कपकोटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed