{"_id":"5a5796de4f1c1b3c198b4604","slug":"four-beds-of-additional-ward-open-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चार बेड का अतिरिक्त वार्ड खुला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में चार बेड का अतिरिक्त वार्ड खुला
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्थापित किया गया अतिरिक्त वार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरायणी मेले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में एक वार्ड बढ़ा दिया है। इस वार्ड में चार मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं भी रखी गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तरायणी मेले के लिए हजारों की संख्या में बाहर से व्यापारी और मेलार्थी पहुंचते हैं। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर बागेश्वर में एकमात्र जिला अस्पताल है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बसंत ने बताया कि मेले के दौरान करीब 10 दिनों तक बागेश्वर जिला मुुख्यालय में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
किसी का स्वास्थ्य खराब होने पर किसी तरह की परेशानी न हो इसको देखते हुए एहतियात के तौर पर अस्पताल में मरीजों के लिए एक अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में चार बेड रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान ओपीडी भी बढ़ने की संभावना है। अस्पताल में आवश्यक सभी दवाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन