{"_id":"5909bd724f1c1bcc3a443f4d","slug":"former-soldiers-protest-in-protest-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के विरोध में की नारेबाजी
bageshwar
Updated Wed, 03 May 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ रोष जताते पूर्व सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान द्वारा भारत देश के सैनिकों की हत्या के बाद उनके शवों के साथ बर्बरता करने की घटना से पूर्व सैनिक भी गुस्से में हैं। गुस्साए पूर्व सैनिकों ने बुधवार को गोल्डन फिश मंडलसेरा स्थित कैंटीन के बाहर जमा होकर पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को उसकी करनी का सबक सिखाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह भी देश की रक्षा के लिए सीमा पर जाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने कहा कि पाकिस्तान जहां देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है वहीं उसकी सेना भारत में घुसपैठ करके धोखे से भारतीय जवानों की हत्या कर रही है। इतना ही नहीं हत्या के बाद वह शवों के साथ बर्बरता की जा रही है। पाकिस्तान कश्मीर के नौजवानों को भड़काकर सैनिकों पर पत्थरबाजी करके आतंकियों का बचाव कर रहा है। केंद्र सरकार से कहा कि अब समय आ गया है कि वह पाकिस्तान को करारा जवाब दे और पत्थरबाजों के खिलाफ आतंकवादियों के खिलाफ की जाने वाली ही कार्रवाई करे।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि पाकिस्तान नहीं माना तो वह भी उसे सबक सिखाने के लिए सीमा पर जाने के लिए तैयार हैं। नारेबाजी और सभा में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष जगत सिंह खेतवाल, बसंत सिंह, लाल सिंह खेतवाल, धन सिंह, देवीधर पाठक, पूजा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन