{"_id":"5824b1554f1c1b067fb3a530","slug":"former-representatives-of-the-people-in-charge-made-power-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जनप्रतिनिधियों को बनाया शक्ति केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जनप्रतिनिधियों को बनाया शक्ति केंद्र प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का बूथों के सत्यापन का काम तेज हो गया है। इसके लिए पार्टी ने पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों को शक्ति केंद्र प्रभारी का दायित्व सौंपा है। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारी एडवोकेट सुरेश कांडपाल ने कहा कि पूर्व जनप्रतिनिधि अपने अपने शक्ति केंद्रों में जाकर बूथों का सत्यापन करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के टिप्स भी देंगे।
विधानसभा के बूथ प्रभारी कांडपाल ने बताया कि पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल और भाजयुमो के जिला महामंत्री मुन्ना कपकोटी को बदियाकोट, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया शामा, राम सिंह कोरंगा माजखेत, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल दानू और ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम लोहार खेत, विक्रम शाही और ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही सूपी, भूपेश उपाध्याय और दयाल ऐठानी कर्मी, गोविंद दानू उत्तरौड़ा, सुरेश गढ़िया और प्रकाश जोशी को असों न्याय पंचायत केंद्रों के लिए शक्ति केंद्र प्रभारी बनाया गया है।
हर टीम में तीन तीन सदस्य शामिल होंगे। प्रभारी बूथों के सत्यापन की सूचना पार्टी के प्रदेश कार्यालय को देंगे। उन्होंने बताया कि इस बीच जिन बूथों का सत्यापन हो चुका है। उनकी सूचना जिला और प्रदेश कार्यालय को दे दी गई है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से 20 नवंबर तक सभी बूथों का सत्यापन हर हाल में कर लेने को कहा है। इसके बाद पार्टी के दुग और कमस्यार मंडल क्षेत्र के तहत आने वाले बूथों के सत्यापन के लिए शक्ति केंद्र प्रभारी मनोनीत हो सकें।