फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Former Governor Koshyari Pooja

खाली बैठकर समय गंवाने से अच्छा मेहनतकश बने लोग: कोश्यारी

Wed, 15 Mar 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 15 Mar 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Former Governor Koshyari Pooja
बागेश्वर के नामतीचेटाबगड़ के नंदा भगवती मंदिर में पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल भगत सिं - फोटो : बागेश्वर के नामतीचेटाबगड़ के नंदा भगवती मंदिर में पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी। संवाद

विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कुछ दिनों के प्रवास पर पैतृक गांव खेमिला पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिए जिलेभर से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। कोश्यारी सभी लोगों से आत्मियता से मिल रहे हैं। इस दौरान कोश्यारी ने कहा कि उनका पूरा फोकस लोगों को फल, फूल, सब्जी, जड़ी बूटी, मसाले की खेती के लिए प्रेरित कर राज्य को हिमाचल से आगे पहुंचाने पर है।


उन्होंने कहा यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लोगों को खाली बैठकर समय गंवाने से अच्छा मेहनतकश बनना होगा। इससे आर्थिक समृद्धि आएगी, पलायन पर भी अंकुश लगेगा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, भाजपा नेता सुरेश कांडपाल, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय आदि ने नामतीचेटाबगड़ पहुंचकर पूर्व राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की। संवाद
विज्ञापन



पूर्व राज्यपाल कोश्यारी कुलदेवी नंदा की पूजा में हुए शामिल
बागेश्वर। गृह क्षेत्र नामतीचेटाबगड़ पहुंचे पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कुलदेवी मां नंदा के मंदिर में आयोजित पारिवारिक पूजा में शिरकत की।
जिला प्रशासन के मुताबिक पूर्व राज्यपाल 18 और 19 मार्च को जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे।

कोश्यारी सोमवार से अपने गांव खेमिला (नामतीचेटाबगड़) में प्रवास कर रहे हैं। बुधवार को नातीचेटाबगड़ के नंदा भगवती मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया था। कोश्यारी ने पारिवारिक जनों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की। नंदा भगवती के मंदिर में आयोजित पूजा में शिरकत करने के लिए कोश्यारी परिवार के लोग पिथौरागढ़ से भी पहुंचे थे। पूजा के बाद मंदिर में भंडारा भी हुआ। कोश्यारी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी पैतृक गांव खेमिला में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed