फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Former Chief Minister of Maharashtra Governor Koshiyari's road in the village

पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के गांव की सड़क बदहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister of Maharashtra Governor Koshiyari's road in the village
बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गांव नामती चेटाबगड़ में सड़क की हालत खराब है। आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क का आधा हिस्सा नदी में समा गया है लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से सड़क की सुध नहीं ली गई है। सड़क बंद होने से लोगों का बाजार, मंडी, बैंक, डाकघर और राशन के गोदाम से संपर्क कटा है।
विज्ञापन

महरगाड़घाटी में कपकोट से नामतीचेटाबगड़ की ओर जाने वाली सड़क रामगंगा नदी के कटाव से बरसात में दरकने लगी थी। इसके बाद धीरे-धीरे सड़क का हिस्सा नदी में समा गया। अब वहां आधी ही बची है। इस सड़क पर केवल दोपहिया वाहन ले जाने की जगह ही बची है। अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी पूरी सड़क नदी में समा सकती है। सड़क पर यातायात बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी मरम्मत न होने से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब शासन-प्रशासन पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के गांव की सड़क नहीं सुधार रहा है तो अन्य क्षेत्रों की सड़कों का क्या हाल होगा?
विज्ञापन

नामती चेटाबगड़ के ग्राम प्रधान नरेंद्र कोरंगा ने बताया कि यह सड़क बागेश्वर जिले के बिचलादानपुर और पिथौरागढ़ जिले के तल्ला जोहार को जोड़ती है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्राम पंचायत नामती-चेटाबगड़, कालापैर कापड़ी, सकसूना कनोली, किसमिला और लाथी के राजस्व ग्राम धन्याड़ समेत करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बताया कि सड़क की सुरक्षा के लिए दीवार बनाई जा रही है। कुछ दिन पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सड़क जायजा लिया था। उन्होंने सड़क की मरम्मत न होने पर विभाग और शासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कर आवाजाही सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत के लिए आपदा के मद से मुख्यालय के लिए आगणन भेजा गया है। नामतीचेटाबगड़ सड़क समेत आपदा के दौरान अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए चार करोड़ रुपये की डिमांड की गई है। बजट स्वीकृत होते ही सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- संजय कुमार पांडे, अधिशासी अभियंता, लोनिवि खंड कपकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed