{"_id":"646669f999cc3d5c5900fe58","slug":"forests-burning-in-bageshwar-kapkot-garuda-bageshwar-news-c-8-1-143736-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ में धधक रहे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ में धधक रहे जंगल
Thu, 18 May 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 18 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट के जंगल में लगी आग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में वनाग्नि का दायरा बढ़ता जा रहा है। तीनों विकासखंडों में जंगल जल रहे हैं। वन विभाग की टीम वनों को बचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आग से लगातार वन संपदा जलकर नष्ट हो रही है।
बुधवार शाम से रात तक कपकोट रेंज के देवली और गरुड़ के बैजनाथ रेंज के जंगल में आग लगी। विभागीय टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वन संपदा को काफी नुकसान हो गया था। करीब ढाई हेक्टेयर के क्षेत्रफल में लगी आग से करीब साढ़े सात हजार रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।
वहीं बृहस्पतिवार की दोपहर में थापली, जौलकांडे के जंगल सुलग उठे। आग लगने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर गई और मशक्कत के बाद आग पर काबू किया जा सका।
विज्ञापन
जिले के अधिकतर जंगलों में काफी मात्रा में पीरूल गिरा है। पूर्व में बारिश के कारण वन सुरक्षित थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। जंगल में गिरा पीरूल तेज धूप में सूखकर वनाग्नि का कारण बन रहा है।
इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि कुछ अराजक तत्व जंगलों में आग लगा रहे हैं। विभाग वनों को बचाने के साथ-साथ ऐसे लोगों की पहचान करने में जुटा है। लोगों से भी अपने क्षेत्र के जंगलों को बचाने के लिए विभाग को सहयोग करने की अपील की जा रही है।