फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest officers at Election Duty

Bageshwar News: वन विभाग के 70 प्रतिशत से अधिक कर्मियों की चुनाव में लगी ड़्यूटी

Mon, 18 Mar 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Forest officers at Election Duty
164 के सापेक्ष 118 कार्मिकों की लगी चुनाव ड्यूटी, कैसे बुझेगी जंगलों की आग
विज्ञापन


बागेश्वर। एक ओर फायर सीजन जोर पकड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर चुनावी सीजन भी शुरू हो चुका है। वन विभाग के 70 प्रतिशत से अधिक कार्मिकों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगी है। जिले के जंगल फिलहाल मात्र 46 विभागीय कर्मचारियों और फायर वॉचरों के सहारे हैं।
14 फरवरी से 14 जून के बीच का समय फायर सीजन होता है। मार्च के बाद मौसम बदलने से तापमान बढ़ने लगता है और अप्रैल-मई में गर्मी चरम पर होती है। इस साल चुनाव के चलते विभाग के सामने नई चुनौतियां आकर खड़ी हो गई हैं। विभाग में रेंजर से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के 164 कर्मचारी तैनात हैं, जिनके सापेक्ष 118 की चुनाव में ड्यूटी लगी है। प्रदेश में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। तब तक वन विभाग के अधिकतर कार्मिकों के चुनाव ड्यूटी में रहने से वनाग्नि सुरक्षा का काम प्रभावित होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट
कार्मिकाें का पदनाम - स्वीकृत पद - वर्तमान में तैनात कार्मिक - चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिक
रेंजर - 06 - 06 - 04
डिप्टी रेंजर - 08 - 08 - 08
वन दरोगा - 62 - 55 - 34
वन रक्षक - 67 - 57 - 41
चतुर्थ श्रेणी - 40 - 38 - 31

कोट
चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी विभागों से कार्मिकों को ड्यूटी पर लिया जाता है। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगी है। इस दौरान वनों को आग से बचाने के लिए भी समुचित इंतजाम किए जाएंगे। -अनुराधा पाल, डीएम, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed