फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest Fire Again In Bageshwar

बारिश थमी तो धधकने लगे जिले के जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Forest Fire Again In Bageshwar
कांडा के विजयपुर के पास जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। मई में लगातार हो रही बारिश ने जंगलों को आग से निजात मिली थी लेकिन पिछले दो दिन से बढ़ रही गर्मी के बाद फिर से जंगल धधकने लगे हैं। रविवार को विजयपुर के जंगल आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द आग बुझाने की मांग की है।
विज्ञापन

अप्रैल में पूरे महीने जिले के जंगल धधकते रहे थे और आग की 147 घटनाएं हुई थी। हालांकि एक मई के बाद लगातार बारिश होने के बाद वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश लग गया था। अब एक बार फिर से वनों में आग लगने लगी है। रविवार दोपहर बाद अचानक विजयपुर का जंगल जलने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन फिर से जंगल धधकने लगा है। उन्होंने कहा कि बारिश होने के बाद भी वन विभाग गंभीर नहीं दिख रहा है, जिसके कारण फिर से आग की घटनाएं होने लगी हैं। आग लगने से चारा पत्ती और कीमती वन संपदा को नुकसान हो रहा है। इधर, रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने कहा कि विजयपुर के जंगल में आ लगने की सूचना शाम को मिली है। कर्मचारियों को तत्काल वहां भेज दिया गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed