फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest department set fire to control Haldwani beat

वन विभाग ने हल्द्वानी बीट में लगाई नियंत्रण आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Forest department set fire to control Haldwani beat
धरमघर के हल्द्वानी वन बीट में वन विभाग ने लगाई नियंत्रण आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। फायर सीजन में वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने मुहिम शुरू कर दी है। विभाग ने धरमघर रेंज के पिथौरागढ़ जिले के नाचनी से सटे हल्द्वानी बीट के जंगलों में नियंत्रित फुकान किया।
विज्ञापन

इस बार अक्तूबर महीने के बाद से जिले में वनाग्नि की 25 घटनाएं हुई है। बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी समेत सभी तहसीलों के जंगलों में आग से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार को हल्द्वानी बीट के जंगलों से अचानक धुंआ उठने लगा। ग्रामीण जंगल जलने पर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करने लगे। बाद में पता चला कि वन विभाग ने यह आग नियंत्रित फुकान करने के लिए लगाई थी। धरमघर रेंज के रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए विभाग जाड़ों के मौसम में नियंत्रण फुकान करता है। इसमें आग ऊपर से नीचे की ओर लगाई जाती है। जिसके कारण वन संपदा को नुकसान नहीं होता है। आग में सूखी घास, पिरुल को ही नष्ट किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed