{"_id":"570e9dc64f1c1b5d644a6b48","slug":"forest-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान बढ़ते ही बागेश्वर के कई वनों में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान बढ़ते ही बागेश्वर के कई वनों में धधकी आग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
जंगल जले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तापमान बढ़ने के साथ ही वनों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को जनपद के तीन वन्य क्षेत्रों में आग धधक उठी। रात भर वनों के जलने से लाखों की वन्य संपदा की क्षति का अनुमान है। चीड़ के वनों में धधकती आग को बुझाना वन विभाग के लिए भी चुनौती साबित हो रहा है।
मंगलवार की देर शाम बागेश्वर जिले के जौलकांडे, विजयपुर, चिरपतकोट के जंगलों में आग धधक उठी। चीड़ की सूखी पिरूल होने के कारण यह जंगल रात भर जलते रहे। इसके अलावा कपकोट क्षेत्र के दोफाड़, नाकुरीपट्टी, कांडा कमस्यार और गडेरा क्षेत्र के कई जंगल आग की चपेट में आ गए।
वनों के लगातार आग की चपेट में आने से अब तक लाखों की वन्य संपदा का नुकसान हो चुका है। सूखी पिरूल में आग से उठने वाली लपटें के विकराल होने से वन विभाग के फायर वाचर भी आग पर काबू नहीं पा सके। बुधवार को भी जिले के जंगल आग से धधकते रहे। कुछ स्थानों पर चीड़ और बांज के मिश्रित वनों में भी आग लगी हुई है। आग से वनों के साथ ही पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। वनों में आग के कारण वातावरण में धुंध छाने लगी है।