फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   For the first time in Leti, a vehicle arrived with a gas cylinder

लेटी में पहली बार गैस सिलिंडर लेकर पहुंची गाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
For the first time in Leti, a vehicle arrived with a gas cylinder
बागेश्वर के लेटी गांव में गैस के वाहन से सिलिंडर लेते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर स्थित गांव लेटी में पहली बार वाहन गैस सिलिंडर लेकर पहुंचा तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब तक ग्रामीणों को सिलिंडर भरवाने के लिए 150 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे थे। गांव में ही सिलिंडर पहुंचने से लोगों का धन और समय दोनों ही बचेगा। गैस वाहन गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गैस सर्विस का आभार जताया है।
विज्ञापन

रसोई गैस हर घर की जरूरत है लेकिन कई क्षेत्रों में सिलिंडर भरवाने के लिए अब भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेटी गांव में चार सौ से अधिक परिवार रहते हैं। अधिकतर ग्रामीण ईंधन के लिए रसोई गैस का प्रयोग करते हैं। गांव तक मोटर मार्ग होने के बावजूद यहां गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचता था। लोगों को सिलिंडर भरवाने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी। सिलिंडर भरवाने और आने-जाने का भाड़ा मिलकर उन्हें डेढ़ से दौ सौ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे थे। सोमवार को पहली बार गांव में गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंची तो ग्रामीण खुश हो गए। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ड्याराकोटी ने गैस सर्विस के प्रबंधक से हर महीने सिलिंडर का वाहन गांव में भेजने की मांग की। ताकि ग्रामीणों को अतिरिक्त खर्च न करना पड़े।
विज्ञापन

इधर, इण्डेन गैस सर्विस के प्रबंधक प्रकाश पंत ने बताया कि कहा कि मोटर मार्ग से जुड़े सभी गांवों तक गैस सिलिंडर का वाहन भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेटी के अलावा लोब गांव में भी सिलिंडर का वाहन भेजा गया है। अन्य गांवों को भी सीधे सप्लाई से जोड़ने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed