फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   footpath construction in kausani is of no use

काम हो जाएगा लेकिन किसी के काम भी नहीं आएगा

Tue, 05 Feb 2019 11:30 PM IST
दीपक नेगी कौसानी।
कौसानी। Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 05 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
footpath construction in kausani is of no use
कौसानी में लोनिवि द्वारा लगाई जा रही टाइल। - फोटो : अमर उजाला

लोक निर्माण विभाग आगे आगे है और ओएफसी केबल बिछा रही एक कंपनी पीछे पीछे। लोक निर्माण विभाग फुटपाथ पर टाइल्स बिछा रहा है और यह कंपनी खुदाई कर रही है। फुटपाथ की दुर्दशा की आशंका को देखते हुए व्यापारियों ने इसका विरोध भी जताया है लेकिन लोक निर्माण विभाग को जैसे काम पूरा करने की धुन सवार है। विभाग का कहना है कि जहां टाइल्स बिछाई जा रही है, वहां खुदाई हुई तो कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन


कौसानी में सड़क किनारे 4.50 लाख रुपये की लागत से 180 मीटर फुटपाथ पर टाइल्स बिछाई जा रहीं हैं। यहां एक कंपनी ओएफसी केबल बिछाने का काम भी कर रही है। दोनों के काम करने की रफ्तार यही रही तो लोक निर्माण विभाग जल्द ही टाइल्स बिछाने का काम पूरा कर लेगा और उसके बाद ओएफसी केबल बिछाने के लिए यह कंपनी फुटपाथ को जेसीबी से खोद भी डालेगी। लोगों के लिए ओएफसी केबल भी जरूरी है।  
विज्ञापन


व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी का कहना है कि बेहतर तो यह होता कि ओएफसी केबल बिछने के बाद फुटपाथ पर टाइल्स बिछाई जाती। लोक निर्माण विभाग यह सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में व्यापार मंडल ने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी है। उधर, कंपनी कह रही है कि केबल यहां नहीं तो कहां बिछाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएफसी केबल बिछाने के लिए उक्त एरिया में खुदाई नहीं की जाएगी। यदि फिर भी वहां खोदा जाता है तो कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - यूसी पंत, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बागेश्वर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed