{"_id":"619fdbfbe9592d1cda55733e","slug":"football-team-of-bageshwar-bageshwar-news-hld4456847107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा, मीना, मनीषा, दिव्या का प्रदेश की सीनियर फुटबॉल टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा, मीना, मनीषा, दिव्या का प्रदेश की सीनियर फुटबॉल टीम में चयन
विज्ञापन
नेहा पालनी।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले की चार प्रतिभावान महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की सीनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। चारों खिलाड़ी केरल के कोझिकोड में 28 नवंबर से होने वाली 26वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से खेलेंगी।
खेलकूद के क्षेत्र में जिला लगातार तरक्की कर रहा है। फुटबॉल के खेल में जहां रोहित दानू ने पुरुष वर्ग में देश की टीम से खेलने का गौरव हासिल किया है, वहीं महिला फुटबॉलर भी लगातार जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रोशन कर रही हैं।
कोच नीरज पांडेय ने बताया कि बड़ेत की नेहा पालनी (डिफेंडर), लोहारखेत की मीना देवली (गोलकीपर), चलकाना की मनीषा मेहता (मिडफील्डर) और जगथाना की दिव्या (डिफेंडर) को उनके उत्कृष्ट खेल का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
चारों खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के दम पर प्रदेश की टीम में स्थान बनाया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का गौरव हासिल किया है। खिलाड़ियों को डीएसओ विनोद सिंह वल्दिया, सुल्तान खान, सूरज जोशी, दलीप मेहरा, महिपाल गढ़िया, गणेश धपोला, संजय खेतवाल, धीरज कोरंगा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।